लाटेक
![](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/9/92/LaTeX_logo.svg/250px-LaTeX_logo.svg.png)
लाटेक (LaTeX), टेक (TeX) नामक टाइपसेटिंग प्रोग्राम के साथ प्रयुक्त 'डॉकुमेंट मार्कअप भाषा' तथा 'दस्तावेज निर्माण प्रणाली' है। 'लाटेक' से मतलब उस प्रोग्रामन भाषा से है जिसमें दस्तावेज लिखे जाते हैं, उन सम्पादित्रों (editors) को 'लाटेक' नहीं कहते जिनकी सहायता से ये दस्तावेज लिखे जाते हैं। लाटेक में कोई दस्तावेज बनाने के लिये किसी भी भी टेक्स्ट-सम्पादित्र की मदद से .tex फाइल तैयार कर ली जाती है।
शिक्षाजगत में लाटेक का खूब उपयोग किया जाता है। लाटेक का प्रयोग इसलिये उपयोगी है कि टेक (TeX) द्वारा उच्च गुणवत्ता की टाइपसेटिंग प्राप्त होती है। यह टाइपसेटिंग प्रणाली प्रोग्रामेबल डेस्क्टॉफ प्रकाशन की सुविधा प्रदान करती है और टाइपसेटिंग तथा डेस्कटॉप प्रकाशन के अधिकांश पक्षों को इसकी सहायता से स्वचालित बनाया जा सकता है, जैसे संख्यांकन (numbering) तथा क्रॉस-संदर्भित करना, सारणियाँ, चित्र, पेज-लेआउट, पुस्तक-सूची आदि।
लाटेक एक उच्च स्तरीय प्रोग्रामन भाषा है जो टेक (TeX) की क्षमता (powers) का उपयोग करके उच्च गुणवत्ता की टाइपसेटिंग प्रदान करती है। लाटेक मूलतः टेक के कुछ मैक्रो के समूह से बना है।
लाटेक मूलत: १९८० के दशक के आरम्भिक वर्षों में लिखा गया था। सम्प्रति इसका LaTeX2e संस्करण चल रहा है। यह एक निःशुल्क उपलब्ध सॉफ्टवेयर है।
लाटेक दस्तावेज का उदाहरण
[संपादित करें]लाटेक में देवनागरी लिपि
[संपादित करें]लाटेक प्रोग्रामन भाषा में देवनागरी लिपी में भी दस्तावेज बनाये जा सकते हैं। इसके लिए "देवनागरी" (Devanagari) नामक संकुल (पैकेज) स्थापित करना होता है।[1] इसको आसान विधि से लिखने के लिए एक सरलतम उदाहरण निम्न है:
यह एक latex_devnag.dn नाम से बनी संचिका है:
\documentclass[12pt]{article}
\usepackage{devanagari}
\title{\LaTeX ~{\dn meM devanaagarI lipi}}
\date{\dn caitra "sukla ekam, 2070}
\author{\dn lekhaka kaa naama}
\begin{document}
\maketitle
{\dn a aa i I u U .r .R .l e ai o au aM aH}
{\dn ka kaa ki kI ku kU k.r k.R k.l ke kai ko kau kaM kaH}
{\dn ka kha ga gha "na}
{\dn ca cha ja jha ~na}
{\dn .ta .tha .da .dha .na}
{\dn ta tha da dha na}
{\dn pa pha ba bha ma}
{\dn ya ra la va}
{\dn "sa .sa sa ha}
{\dn k.sa tra j~na}
{\dn qa .kha .ga za Ra Rha fa La}
{\dn ka.m ka/ ka.h ka.a.a.a k~a k~o .o | || ka~r ka@ ka# ka..}
{\dn calo devanaagarI likhate haiM|}
\end{document}
उबण्टू अथवा लिनक्स प्रचालन तन्त्र में इसे निम्न विधि से संचालित करते हैं |
![]() |
संख्याओं को देवनागरी लिपी में लिखने के लिए .tex संचिका में {\dn 1 2 3 4 5 6 7 8 9 0} लिखना होगा जो १ २ ३ ४ ५ ६ ७ ८ ९ ० के रूप में प्रदर्शित होगा।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "उबण्टू में लेटेक्स स्थापना". मूल से 21 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 जून 2013.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]- LaTeX का मुख पृष्ठ
- CTAN — the Comprehensive TeX Archive Network
- टेक सदस्य समूह (द टेक यूजर ग्रुप)
- TeX and LaTeX questions and answers at StackExchange
- लातेक विकिबुक
- Detexify Helps you find symbols in LaTeX
- Source of LaTeX templates for a wide variety of uses
![]() | यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |