Main Page-hi

From IndieWeb

IndieWeb क्या है?

IndieWeb, "कॉर्पोरेट वेब" का एक जन-केंद्रित विकल्प है।

हम स्वतंत्र और निजी वेबसाइटों का एक समुदाय हैं जो कि अपने डोमेन का स्वयं मालिक होने और उस डोमेन का अपने मुख्य ऑनलाइन पहचान के रूप में प्रयोग करने; नई सामग्री को सबसे पहले अपनी साइट पर (वैकल्पिक रूप से कहीं और) प्रकाशित करने; तथा अपनी सामग्री के खुद मालिक होने के सिद्धांतों पर आधारित हैं।

Heart Icon

आपकी सामग्री आपकी होती है

जब आप वेब पर कुछ पोस्ट करते हैं, वह चीज़ आपकी होनी चाहिए, न कि किसी कंपनी की। काफी सारी कंपनियाँ बंद हो गई हैं और अपने सभी उपयोगकर्ताओं की डेटा को अपने साथ ले गए हैं। IndieWeb में शामिल होकर आपकी सामग्री आपकी, और आपके नियंत्रण में रहती है।

Connected network icon

आप बेहतर तरीके से जुड़ जाते हैं

आपके लेख और स्टेटस संदेश किसी एक मंच पर नहीं, बल्कि किसी भी मंच पर साझा किए जा सकते हैं, जिस कारण आप सभी के साथ बातचीत कर सकते हैं। दूसरी सेवाओं पर उत्तर और लाइक्स आपकी वेबसाइट पर वापस आ सकते हैं ताकि वे सभी एक ही जगह पर रहें।

Steering wheel icon

आप नियंत्रण में होते हैं

आप जो भी चाहें, जिस भी प्रारूप में चाहें, पोस्ट कर सकते हैं, और आप पर कोई भई निगरानी नहीं रख रहा होगा। साथ ही, आप example.com/ideas जैसी सरल पठनीय कड़ियाँ साझा कर सकते हैं। ये कड़ियाँ स्थायी होती हैं और हमेशा काम करेंगी।

🌱 IndieWeb में शामिल हों

📝 हमारे साथ हर महीने ब्लॉग करें

हमारे कई मासिक सहयोगी ब्लॉग मेले हैं जिनमें शामिल होने के लिए आप अपनी साइट पर पोस्ट कर सकते हैं! हर महीने एक अलग विषय, थीम, या फिल्म होती है जिसके बारे में ब्लॉग्स लिखे जा सकते हैं:

🗽 ब्लॉगिंग और विकेंद्रीकरण से परे

IndieWeb प्रयास पिछले प्रयासों/समुदायों से अलग है:

शायद सबसे ज़रूरी बात यह है कि हम परियोजना-केंद्रित होने के बजाय जन-केंद्रित हैं। हमारे नियमित मीटअप्स होते रहते हैं। सभी का स्वागत है। शामिल होने के लिए आपके पास वेबसाइट होना ज़रूरी नहीं, मगर आपको निजी वेबसाइटों में दिलचस्पी रखनी होगी!

🎡 Homebrew Website Club

एक कैफ़े में एक मेज़ के चारों और इकट्ठे हुए Homebrew Website Club ़डूसेलडॉर्फ़ के प्रतिभागियों की एक फ़ोटो
Homebrew Website Club 2025-05-22 डूसेलडॉर्फ़

Homebrew Website Club, अपनी वेबसाइटों को बेहतर करने, तथा समान विचारधारा वाले एक सहायक समुदाय के साथ सफलताएँ और चुनौतियाँ साझा करने में रुचि रखने वाले रचनाकारों का एक नियमित सम्मेलन है।

आगामी मीटअप्स

🎪 IndieWebCamp

IndieWeb Summit 2019 Day 1 attendees
IndieWeb Summit 2019

IndieWebCamp, स्वतंत्र वेब को सहयोगी रूप से आगे बढ़ाने वाले वेब रचनाकारों का एक दो दिन का सम्मेलन होता है। ब्रेकआउट सत्रों का एक दिन, और स्वयं को सशक्त करने तथा एक-दूसरे को प्रेरित करने के लिए हमारी निजी वेबसाइटों को हैक करने, बनाने, और सुधारने का एक दिन।

आगामी IndieWebCamp

और देखें तथा आयोजित करने में मदद करें, तारीखें व स्थान सुझाएँ, और स्वयंसेवा करें:

⛺️ IndieWeb पॉप-अप्स

पॉप-उप्स किसी विशिष्ट विषय पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम होते हैं, जो कि वैयक्तिक IndieWebCamp की विस्तृत चर्चाओं जैसे होते हैं।

आगामी पॉप-अप्स

और पॉप-अप्स की योजना बनाई जा रही है। इसमें शामिल होकर सहायता करें, तारीखें सुझाएँ या फिर विषयों के प्रस्ताव रखें।

❤️ हमारी सहायता करें!

IndieWeb समुदाय की सहायता करने के कई तरीके हैं, जैसे उत्पाद खरीदना, Open Collective के माध्यम से दान करना, या बस अपनी वेबसाइट पर IndieWebCamp का एक बटन जोड़ देना।

एक IndieWebCamp को प्रायोजित करना चाहते हैं? हमारे 'प्रायोजित कैसे करें' पृष्ठ पर एक विवरणिका पाएँ।

अनुवाद

आप अन्य भाषाओं में IndieWebCamp को पढ़ और सम्पादित कर सकते हैं:

अधिक जानकारी

विकि संसाधन